Chikiri Chikiri Song Out: साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' का पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' मेकर्स ने 7 नवम्बर के दिन रिलीज कर दिया है। इस गाने में राम चरण के डांस ने फैन्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। गाने के वीडियो में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री खूब लाजवाब लग रही है। इस गाने को मोहित चौहन ने गाया है जबकि म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम रोल में दिखाई देंगे। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...