Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरे दीपक ठाकुर, कंटेस्टेंट के लिए लिख डाला गाना

Khushboo Dogra

Updated Aug 3, 2023, 12:27 IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस सीजन 12 में नजर आ चुके दीपक ठाकुर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट एल्विश यादव के लिए गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव को सपोर्ट करते हुए दीपक ने गाना लिखा है जिसके बोल हैं सिस्टम के नीचे आना पड़ेगा, राव साहब कहना पड़ेगा। जलवा है भाई का देसी ठाठ बाठ है। इस वीडियो को देख कंटेस्टेंट के फैंस दीपक की तारीफ कर रहे हैं और इस अंदाज को खूब पसंद भी कर रहे हैं।