Bigg Boss 19 Spoiler: तान्या मित्तल ने जोड़े अशनूर के पिता के सामने हाथ

Bigg Boss 19 Spoiler: बिग बॉस 19 अपने ट्विस्ट एंड टर्न्स के लिए लोगों के बीच काफी चर्चा में रहता है। अब बीती रात की ही बात ले लीजिए, जिसमें कई सारी चीजें एक साथ देखने के लिए मिलीं। दर्शकों ने बीती रात प्रतियोगियों के परिवारवालों को घर के अंदर देखा, जिसमें से एक विजिट की बातें लोगों के बीच हो रही हैं। असल में बीती रात अशनूर कौर के पिता उनसे मिलने के लिए आए थे, जिन्होंने तान्या से भी बात की। तान्या ने अशनूर के पिता के सामने अपनी गलती मानी और उनके सामने हाथ जोड़े। तान्या ने ऐसा करते लोगों का दिल जीत लिया और इंटरनेट पर उनकी ही चर्चा हो रही है।