शहबाज के पापा के लुक पर फिदा सोशल मीडिया, वायरल हुए शहनाज गिल के पापा

बिग बॉस 19 में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। बीते एपिसोड में शहबाज बड़ेशा के पापा नजर आए। उनकी एंट्री के साथ ही माहौल बन गया। शहबाज के पापा के यंग और स्टाइलिश लुक की हर जगह चर्चा हो रही है। वह नए लुक में जवां लग रहे हैं। उन्हें देखकर घरवालों का कहना है कि वह शहबाज के बड़े भाई की तरह लग रहे हैं। घर में जाते ही शहबाज के पापा ने समा बांध दिया और घर में खूब हंसी मजाक हुआ।