Bigg Boss 19: अरबाज पटेल मारेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री, हिल जाएगा सबका गेम

Bigg Boss 19: बीते वीकेंड प्रणित मोरे बीमारी के चलते बिग बॉस 19 से बाहर हो गए हैं। इसके बाद मेकर्स ने शो में थर्ड वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 में जल्द ही अरबाज पटेल वाइल्ड कार्ड के तौर पर नजर आएंगे और लोगों का मनोरंजन करेंगे। अरबाज को दर्शकों ने कुछ दिनों पहले ही राइज एंड फॉल में देखा था, जहां उन्होंने सबका खूब मनोरंजन किया है।