Avengers Doomsday का टीजर देख गदगद हुए लोग, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Avengers Doomsday First Teaser: मार्वल स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर क्रिस इवांस की कैप्टन अमेरिका के रूप में वापसी की घोषणा कर दी है, जो आने वाली फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में नजर आएंगे। रुसो ब्रदर्स ने मार्वल स्टूडियोज की इस आने वाली फिल्म का पहला टीजर शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस टीजर को देखने के बाद सभी लोग एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' दुनिया भर में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। इसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और फैंस बड़े पर्दे पर एक बार फिर कैप्टन अमेरिका का जादू देखने के लिए बेकरार हैं।