Anupamaa: दिवाकर की खातिर सगी मां को धक्का मारेगी पाखी, रजनी की खुलेगी पोल

टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर रहता है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में जल्द ही महाट्विस्ट आने वाले हैं, जो शो की टीआरपी में चार चांद लगाने का काम करेंगे। शो में देखने को मिलेगा कि दिवाकर पाखी को अपने जाल में फंसाएगा। वहीं पाखी भी दिवाकर से शादी करने का फैसला कर लेगी। लेकिन जैसे ही अनुपमा की नजर दिवाकर पर पड़ेगी, वो नाराज हो जाएगी और उसका कॉलर पकड़ लेगी। लेकिन पाखी दिवाकर के लिए अपनी ही सगी मां को धक्का मार देगी। इतना ही नहीं, शो को लेकर खबर है कि इसमें जल्द ही रजनी की भी पोल खुलने वाली है।