Shamli Encounter: शामली में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश; मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल

मंगलवार की अल सुबह उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक खतरनाक अपराधी का एनकाउंटर हुआ। अपराधी लंबे समय से फरार था और उसके सिर पर 50 हजार का इनाम था। गुप्त सूचना पर दो थानों की टीमों ने इलाके में घेराबंदी की थी, जिस दौरान मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

Shamli Encounter: शामली जिले में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी समयदीन की मौत हो गई। थानाभवन और बाबरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया यह अपराधी लंबे समय से फरार था और उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

shamli encounter

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

एसपी शामली एन. पी. सिंह के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समयदीन थानाभवन इलाके से गुजरने वाला है। इसके बाद दोनों थानों की टीमों ने इलाके में घेराबंदी कर दी। लगभग सुबह 4:30 बजे पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी फायरिंग में समयदीन को गोली लगी और वह घटनास्थल पर ही ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल की तलाशी में पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले। इनमें 9 एमएम पिस्टल, .32 बोर की पिस्टल, 315 बोर का तमंचा और कई जिंदा कारतूस शामिल हैं

End of Feed