शराब के विवाद में दोस्त बने खलनायक; युवक को उतारा मौत के घाट, नहर में फेंका शव

ग्रेटर नोएडा में पांच दिन से लापता युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव को खेरली नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतक के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच दिन से लापता युवक की हत्या उसके दोस्तों ने की। हत्या के बाद उनका शव खेरली नहर में फेंक दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद शराब पीने के दौरान उत्पन्न हुआ था।

Friends Kill Youth After Dispute in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में झगड़े के बाद दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी

पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक अपनी गाड़ी लेकर पांच दिन पहले लापता हुआ था और फिलहाल उसका शव नहर में तलाशा जा रहा है। यह मामला दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली नहर का है।

End of Feed