खादी का आउटलेट खोल कमा सकते हैं मोटी रकम, योगी सरकार देगी 12 करोड़ का अनुदान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 11, 2022, 10:31 AM IST

योगी सरकार की नई गारमेंटिंग पॉलिसी में प्राविधान किया गया है कि अगर प्रदेश के युवा मार्केटिंग कंपनी के जरिए खादी वस्त्रों के चेन आउटलेट खोलते हैं तो उन्हे अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022 के तहत खादी के वस्त्रों को ब्रांड के रूप में पहचान दिलाने के लिए योगी सरकार प्रदेश, देश के अन्य राज्यों एवं विदेश में खादी के चेन आउटलेट खोलने पर 12 करोड़ रुपये तक अनुदान देगी। इतना ही नहीं योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को संगठित होकर वस्त्रों की बिक्री के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी बनाने पर रजिस्ट्रेशन से लेकर उसे शुरू करने के दौरान आने वाले खर्च पर 75 प्रतिशत या अधिकतम 50 लाख रुपये प्रति कंपनी अनुदान देगी। इन सभी में प्रदेश के बुनकरों के बच्चों को वरीयता दी जाएगी।

खादी का आउटलेट खोल कमा सकते हैं मोटी रकम, योगी सरकार देगी 12 करोड़ का अनुदान

विदेश में आउटलेट खोलने पर योगी सरकार देगी अनुदान

End of Feed