गलत ट्रैफिक चालान कट गया? तुरंत करें ये काम, नहीं भरना पड़ेगा जुर्माना

गलत ट्रैफिक चालान भरने की जरूरत नहीं। बस शिकायत दर्ज करें और ट्रैफिक विभाग से जांच करवा कर जुर्माना रद्द करवा सकते हैं। यहां हम तरीका बता रहे हैं।

Wrong Traffic Challan complaint: अक्सर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करने के बावजूद भी कई वाहन चालकों के खिलाफ गलत ई-चालान जारी हो जाता है। यह गलती कभी CCTV कैमरे की वजह से होती है तो कभी ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से। ऐसे में लोगों को अनावश्यक जुर्माना भरना पड़ता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ आसान कदम उठाकर आप गलत चालान का भुगतान करने से बच सकते हैं।

faulty e challan for over speeding at zero speed

(सांकेतिक तस्वीर)

संबंधित अधिकारियों से करें शिकायत

अगर आपका चालान गलत तरीके से कट गया है, तो सबसे पहले आप ट्रैफिक कमिश्नर, एसपी ट्रैफिक या संबंधित अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जांच के बाद आपका जुर्माना रद्द किया जा सकता है।

End of Feed