3 नवंबर से वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन, सरकार को मिल सकता है 75,000 करोड़ रुपये का निवेश

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को बताया कि हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया (WFI) 2023 का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक कारणों से चीन को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

सरकार को ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ के दूसरे संस्करण में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है। ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ के दूसरे संस्करण का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में तीन से पांच नवंबर तक किया जा रहा है। इसके पहले संस्करण का आयोजन 2017 में हुआ था। लेकिन उसके बाद के वर्षों में कोविड-19 महामारी की वजह से इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था।

World Food India, World Food india Date,

निवेश की काफी संभावनाएं

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को बताया कि हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया (WFI) 2023 का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है। समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। कुछ कंपनियां पहले ही सांकेतिक रूप से निवेश प्रतिबद्धता जता चुकी हैं जिसकी घोषणा वर्ल्ड फूड इंडिया-2023 के दौरान की जाएगी।

End of Feed