स्मार्टफोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए?

Smartphone News: आज के डेट में फोन के बिना किसी का काम नहीं चलता है। उसके बहुत सारे काम मोबाइल फोन यानी स्मार्टफोन के जरिये होता है। ऐसे में अगर आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो क्या करना चाहिए?

Smartphone News: डिजिटल दौर में आज फोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रहा, बल्कि इसमें हमारी निजी तस्वीरें, गोपनीय मैसेज, जीमेल अकाउंट और यूपीआई से लेकर बैंक खाते तक की संवेदनशील जानकारियां होती हैं। ऐसे में फोन का खो जाना या चोरी होना एक बड़ा आर्थिक और व्यक्तिगत जोखिम खड़ा कर देता है। अगर आपका मोबाइल कभी गुम हो जाए, तो घबराने के बजाय सही समय पर उठाए गए कुछ कदम आपको बड़े नुकसान से बचा सकते हैं।

Lost phone, Smartphone Stolen, Stolen mobile, Block SIM, Block UPI, Find My Device

स्मार्टफोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये काम

तुरंत बंद करवाएं अपनी सिम और बैंकिंग सेवाएं

फोन गायब होने का अहसास होते ही सबसे पहला काम अपने टेलीकॉम ऑपरेटर (जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया) के कस्टमर केयर पर कॉल करके अपनी सिम तुरंत ब्लॉक करवाना है। इससे आपके नंबर पर आने वाले कॉल, एसएमएस और मुख्य रूप से ओटीपी रुक जाएंगे, जिससे कोई आपके नाम का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इसके तुरंत बाद अपने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके यूपीआई सेवाएं, मोबाइल बैंकिंग और पेटीएम या गूगल पे जैसे डिजिटल वॉलेट्स को अस्थाई रूप से सस्पेंड कराएं ताकि वित्तीय धोखाधड़ी की गुंजाइश न रहे।

End of Feed