What Is Virtual Credit Card: क्या होता है वर्चुअल क्रेडिट कार्ड, कितना सुरक्षित, कैसे करें यूज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 23, 2023, 04:31 PM IST

What is Virtual Credit Card: ऑनलाइन शॉपिंग समेत हर तरह की खरीददारी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है तब पेमेंट का सुरक्षित होना बहुत जरूरी होता है, इसके लिए अब वर्चुअल क्रेडिट कार्ड आ गया है।

What is Virtual Credit Card: बढ़ते डिजिटल इंडिया के दौर में क्रेडिट कार्ड का चलन काफी बढ़ गया है। खास करके नई पीढ़ी शॉपिंग के लिए धड़ल्ले से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रही है। मार्केटिंग के लिए एटीएम की जरूरत भी खत्म हो गई है। क्रेडिट कार्ड की डिटेल ऑनलाइन चोरी होने की आशंका के बावजूद इसका इस्तेमाल बढ़ता गया। अब इससे एक कदम आगे वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का विकल्प लोगों के सामने आ गया है।

Virtual Credit Card, What is Virtual Credit Card, Credit Card

What is Virtual Credit Card (तस्वीर-paytm.com)

Virtual Credit Card: क्या है वर्चुअल क्रेडिट कार्ड?

ऑनलाइन शॉपिंग को सुरक्षित बनाने के लिए वर्चुअल क्रेडिट कार्ड लाया गया है। वर्चुअल कार्ड भी वास्तविक क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है। लेकिन यह क्रेडिट कार्ड का डिजिटल वर्जन है। इसे हाथ या जेब में लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है। सिर्फ डिजिटल वर्ल्ड में इसका वजूद होता है। वर्तमान क्रेडिट कार्ड की तरह वर्चुअल कार्ड का भी नंबर होता है। वर्चुअल कार्ड की भी एक्सपायरी तारीख होती है। सीवीवी कोड होता है। लेकिन इसकी कोई हार्ड कॉपी नहीं होती है यानी फिजिकल रूप नहीं होता है।

End of Feed