Mahila Samman Savings Certificate: महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की घोषणा बजट 2023 में की गई थी। सरकार ने महिलाओं की सेविंग के लिए इस स्मॉल सेविंग स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का उद्देश्य भारतीय महिलाओं में बचत की आदत डालना है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट एक बार की योजना है, जो अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक दो साल के लिए उपलब्ध है। यह योजना डाक विभाग के माध्यम से 1 अप्रैल, 2023 से लागू है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की डेडलाइन
कब से शुरू है स्कीम27 जून, 2023 को प्रकाशित एक ई-गजट घोषणा के माध्यम से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने सभी पब्लिक सेक्टर के बैंकों और योग्य निजी क्षेत्र के बैंकों को महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट 2023 को अपनाने और उसे क्रियान्वित करने के लिए अधिकृत किया था। इंडिया पोस्ट के अलावा, केवल कुछ बैंक ही महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम प्रदान करते हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।
डेडलाइन में बदलाव
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में महिलाएं मार्च 2025 तक निवेश कर सकती हैं। बजट 2024 में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर कोई घोषणा नहीं की गई। फिलहाल, ब्याज दर और निवेश की समयसीमा पहले जैसी ही रहेगी। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
निवेश पर ब्याज
इस स्कीम में निवेश की राशि पर प्रति वर्ष 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ब्याज तिमाही आधार पर संयोजित किया जाएगा और अकाउंट में जमा किया जाएगा। अकाउंट बंद करने के समय भुगतान किया जाएगा। अकाउंट खोलने की तारीख से एक वर्ष के बाद पात्र शेष राशि का 40 फीसदी निकाला जा सकता है।
निवेश के लिए अकाउंट कैसे खोलें
- खाता खोलने का फॉर्म
- केवाईसी दस्तावेज (आधार और पैन कार्ड),
- नए खाताधारक के लिए केवाईसी फॉर्म,
- निकटतम डाकघर में जमा राशि/चेक के साथ पे-इन-स्लिप जमा करें।
इस स्कीम में निवेश की राशि दो साल बाद मैच्योर होती है। निवेश करने वाली महिलाएं पोस्ट ऑफिस या बैंक में फॉर्म-2 आवेदन जमा करके पात्र शेष राशि के भुगतान के लिए अनुरोध कर सकती हैं।
