सोने के बढ़ते दामों से करें मोटी कमाई, जानें क्या है Gold ETF और कैसे कर सकते हैं इन्वेस्ट

भारत में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 82,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुकी है। साल भर पहले इसकी कीमत 64,555 रुपये हुआ करती थी और सालाना आधार पर गोल्ड की कीमत में लगभग 28% का उछाल दर्ज किया गया है। गोल्ड-ETF में इन्वेस्ट करने के लिए आपको एक ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होती है। गोल्ड-ETF का लेन-देन पूरी तरह से स्टॉक एक्सचेंज पर होता है और इस वजह से इसे कभी भी बेचा जा सकता है।

Gold ETF: खबर लिखे जाने तक भारत में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 82,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुकी है। साल भर पहले इसकी कीमत 64,555 रुपये हुआ करती थी और सालाना आधार पर गोल्ड की कीमत में लगभग 28% का उछाल दर्ज किया गया है। आप चाहें तो गोल्ड ETF के माध्यम से गोल्ड में इन्वेस्ट कर सोने की लगातार बढ़ती कीमत से मोटी कमाई कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि गोल्ड ETF क्या है और एक आम आदमी इसमें किस तरह इन्वेस्ट कर सकता है। इसके साथ ही पिछले एक साल के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गोल्ड ETF के बारे में बताने जा रहे हैं।

Gold ETF

सोने के बढ़ते दामों से करें मोटी कमाई

क्या है गोल्ड ETF?

गोल्ड ETF का विस्तृत रूप गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स है। गोल्ड-ETF में आप घरेलू मार्केट के रेट के हिसाब से गोल्ड खरीदते हैं। मार्केट में जब गोल्ड का रेट बढ़ता है तो आप गोल्ड-ETF को बेच सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। गोल्ड ETF बहुत हद तक शेयर मार्केट की तरह होते हैं और घरेलू मार्केट में सोने की कीमत बढ़ने पर इन्वेस्टर्स को मुनाफा प्रदान करते हैं।

End of Feed