स्कूल जा रही बेटियों को सरकार देगी 2500 रुपए, इस राज्य के लोग ले सकते हैं फायदा

Aapki Beti Yojana: देश के नागरिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक आपकी बेटी योजना है। यह योजना स्कूल में पढ़ रही छात्राओं के लिए पेश की गई है। योजना के तहत छात्राओं को सालाना 2500 रुपए तक की आर्थिक मदद की जाती है।

Aapki Beti Yojana: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से देश के नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। कई बार यह योजनाएं समाज के किसी वर्ग विशेष के लिए चलाई जाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक आपकी बेटी योजना (Aapki Beti Yojana) है। यह योजना फिलहाल राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे सरकारी स्कूलों में अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकें। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार की ओर से स्कूली छात्राओं को सालाना 2500 रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है।

Aapki Beti Yojana

आपकी बेटी योजना (Photo: iStock)

1 से 12 कक्षा की छात्राओं के लिए योजना

आपकी बेटी योजना (Aapki Beti Yojana) को राजस्थान सरकार के स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा लॉन्च किया गया था। योजना के तहत 1 से 12 कक्षा की छात्राओं को सालाना आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। योजना के तहत 1 से 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को सालाना 2100 रुपए और 9-12 वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राओं को 2500 रुपए दिए जाते हैं। योजना के तहत यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए परिवार के मुख्य सदस्य के जन आधार से जुड़े बैंक अकाउंट या सीधे छात्रा के ही बैंक अकाउंट में आती है।

End of Feed