यूटिलिटी

Vistara Airlines: विस्तारा से खत्म नहीं होगा प्रीमियम इकोनॉमी क्लास, एयरलाइन ने कहा पैसेंजर्स की संख्या हो रहा इजाफा

Vistara Airlines: टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के ज्वाइंट वेंचर (JV) विस्तारा ने भारत में सबसे पहले ‘प्रीमियम इकोनॉमी’ क्लास शुरू की थी। कंपनी अपने बेड़े में इस साल अप्रैल तक तीन और विमान शामिल करेगी। टाटा समूह ने नवंबर, 2022 में एक समझौते के तहत विस्तारा और एयर इंडिया के विलय की घोषणा की थी।

Image

Vistara Flight

Photo : PTI

Vistara Airlines: एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने कहा है कि प्रीमियम इकनॉमी क्लास बनी रहेगी, क्योंकि यात्रियों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम इकनॉमी कैटेगरी में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के ज्वाइंट वेंचर (JV) विस्तारा ने भारत में सबसे पहले ‘प्रीमियम इकोनॉमी’ क्लास शुरू की थी। इसके बेड़े में 67 विमान हैं और यह घरेलू-अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर प्रतिदिन लगभग 320 उड़ानों को ऑपरेट करती है।

बेड़े में शामिल होंगे तीन और विमान

कंपनी अपने बेड़े में इस साल अप्रैल तक तीन और विमान शामिल करेगी। वर्तमान में एयरलाइन अपने तीन विमान मॉडल- एयरबस 320 नियो, एयरबस 321 और बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में प्रीमियम इकनॉमी क्लास की पेशकश करती है। विस्तारा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (CEO) दीपक राजावत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रीमियम इकनॉमी क्लास बनी रहेगी और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

पैसेंजर्स की संख्या में बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि हमने प्रीमियम इकनॉमी क्लास में टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा है। सालाना आधार पर इसमें बढ़ोतरी हो रही है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू हवाई यात्री यातायात में मजबूत उछाल आया है। पिछले साल नवंबर में विस्तारा की घरेलू विमानन बाजार में हिस्सेदारी 9.4 प्रतिशत रही थी।

टाटा समूह ने नवंबर, 2022 में एक समझौते के तहत विस्तारा और एयर इंडिया के विलय की घोषणा की थी। इसके समझौते के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article