UPI का नया तरीका, Pin की नहीं जरूरत; स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही कट जाएगा पैसा

UPI Biometric Payment Activation 2026: क्या आप भी हर बार पेमेंट के लिए यूपीआई पिन एंटर करते हैं। अगर हां तो अब आपको ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए बार-बार पिन टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए पलक झपकते ही पेमेंट कर सकते हैं।

UPI Biometric Payment Activation 2026: क्या आप भी डिजिटल पेमेंट के लिए हर बार यूपीआई पिन एंटर करते हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। आपको हर बार पेमेंट करने के साथ यूपीआई पिन एंटर करने की जरूरत नहीं है। जी नहीं, हम यहां यूपीआई लाइट की बात नहीं कर रहे हैं। हम यहां बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन की बात कर रहे हैं। इस खास फीचर के साथ स्क्रीन पर आपका अंगूठा लगते ही पेमेंट पूरी हो जाती है।

Biometric Payments

अंगूठा लगाते ही कट जाएंगे पैसे (Photo: iStock)

बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन फीचर क्या है

दरअसल, डिजिटल पेमेंट को आसान और तेज बनाने के लिए BHIM App में एक खास फीचर की सुविधा मिलती है। यूजर्स 5000 रुपए तक के UPI पेमेंट बिना PIN डाले केवल फिंगरप्रिंट के जरिए कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अक्सर अपना UPI PIN भूल जाते हैं या जल्दी-जल्दी पेमेंट करना चाहते हैं।

End of Feed