नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अहम ऐलान करते हुए 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाले नए किराया ढांचे की घोषणा कर दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी व्यावसायिक परिपत्र के अनुसार, यात्री ट्रेनों के बेसिक किराए में संशोधन किया गया है, जिससे कुछ श्रेणियों में किराया बढ़ेगा।
1 जुलाई से ट्रेन यात्रा होगी महंगी
किस क्लास में कितना बढ़ा किराया?
- शहरी (सबअर्बन) सिंगल जर्नी और सीज़न टिकट: कोई बदलाव नहीं
- द्वितीय श्रेणी (नॉन-AC):
- 500 किमी तक: कोई वृद्धि नहीं
- 501-1500 किमी: Rs. 5 तक की वृद्धि
- 1501-2500 किमी: Rs. 10 तक की वृद्धि
- 2501-3000 किमी: Rs.15 तक की वृद्धि
- स्लीपर क्लास: प्रति किलोमीटर आधा पैसा की वृद्धि
- मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी और स्लीपर क्लास: 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि
- AC क्लासेस (3-tier, 2-tier, First Class AC): 2 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि
तेजस, वंदे भारत, शताब्दी जैसी ट्रेनों पर क्या असर?
राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, महाना, गतीमान जैसी प्रीमियम ट्रेनों के किराए में भी संशोधन किया गया है, लेकिन केवल एसी कोचेस के बेस फेयर में बदलाव होगा। अन्य चार्ज यथावत रहेंगे।
- अन्य शुल्क में कोई बदलाव नहीं
- आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
- GST पहले की तरह लागू रहेगा
- टिकट के किराए में राउंडिंग ऑफ की मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।
- टिकट बुकिंग और स्टेशनों पर बदलाव
- 1 जुलाई से सभी आरक्षण सिस्टम (PRS, UTS) में नया किराया लागू होगा।
- स्टेशनों पर किराया तालिकाएं अपडेट की जाएंगी।
- पहले से बुक किए गए टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा, लेकिन TTE द्वारा 1 जुलाई या उसके बाद जारी टिकटों पर संशोधित किराया वसूला जाएगा।
रेलवे का निर्देश
रेलवे ने सभी ज़ोनल कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वे किराया वृद्धि की जानकारी व्यापक रूप से प्रेस, मीडिया और स्टेशनों पर घोषणाओं के माध्यम से दें ताकि यात्रियों को समय पर सूचना मिल सके। अगर आप 1 जुलाई 2025 के बाद यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है, खासकर अगर आप मेल/एक्सप्रेस या एसी कोच में सफर कर रहे हैं। किराए की नई दरें रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी।
