एक PNR पर 6 लोगों का टिकट है, 1 का कंफर्म हुआ तो बाकि लोग कैसे जाएंगे? TTE ने बताई पूरी जानकारी

अक्सर ग्रुप में ट्रेन टिकट कराने वाले इस बात से परेशान हैं कि यदि एक PNR पर कई लोगों का टिकट है लेकिन एक सीट कंफर्म होती है और बाकि नहीं तो क्या ट्रेन में सफर किया जा सकता है?

भारतीय ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के बीच अक्सर टिकट कंफर्म होने और वेटिंग टिकट पर यात्रा को लेकर भ्रम बना रहता है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रेलवे के एक TTE ने एक PNR से जुड़े यात्रियों के टिकट नियमों के बारे में जानकारी दी है।

TRAIN TICKET WAITING RULE

एक PNR पर 6 लोगों का टिकट है और 1 का कंफर्म हुआ तो बाकि लोग कैसे जाएंगे? TTE ने बताई पूरी जानकारी

एक PNR में कई यात्रियों की होती है बुकिंग

भारतीय रेलवे में अक्सर परिवार या ग्रुप के लोग एक साथ यात्रा करने के लिए एक ही PNR नंबर पर टिकट बुक करते हैं। एक PNR में अधिकतम 6 यात्रियों तक की टिकट बुक की जा सकती है। ऐसे में अगर 6 यात्रियों में से सिर्फ एक यात्री की सीट कंफर्म होती है और बाकी यात्रियों की टिकट वेटिंग में रह जाती है, तो यात्रा को लेकर कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या बाकी यात्री ट्रेन में चढ़ सकते हैं या नहीं।

End of Feed