ये हैं भारत के सबसे महंगे 7 शहर, देखिए लिस्ट में कहां है आपका शहर

Most Costly Cities in India: मर्सर के सर्वे में प्रत्येक स्थान पर आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू वस्तुओं और मनोरंजन समेत 200 से ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं की कीमत की तुलना की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक रूप से अंतरराष्ट्रीय कर्मियों के लिए इस वर्ष हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख सबसे महंगे शहर हैं।

Most Costly Cities in India: भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर मुंबई है। इसके बाद नई दिल्ली और बेंगलुरु का स्थान है। एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। मर्सर के ‘जीवनयापन की लागत सर्वे-2023’ के अनुसार, वैश्विक रूप से पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर है। मुंबई, भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है, जबकि वैश्विक रूप से इस लिस्ट में हांगकांग सबसे आगे है। वैश्विक रैंकिंग में दिल्ली 169वें, चेन्नई 184वें, बेंगलुरु 189वें, हैदराबाद 202वें, कोलकाता 211वें और पुणे 213वें स्थान पर हैं। यानी भारत के सबसे महंगे शहरों में मुंबई पहले, दिल्ली दूसरे, चेन्नई तीसरे, बेंगलुरू चौथे, हैदराबाद 5वें, कोलकाता छठें और पुणे 7वें स्थान पर है।

most costly city in india, delhi, mumbai, chennai, hong kong

हांगकांग दुनिया का सबसे महंगा शहर है

किस आधार पर बनती है सबसे महंगे शहर की लिस्ट

मर्सर के सर्वे में प्रत्येक स्थान पर आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू वस्तुओं और मनोरंजन समेत 200 से ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं की कीमत की तुलना की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक रूप से अंतरराष्ट्रीय कर्मियों के लिए इस वर्ष हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख सबसे महंगे शहर हैं। रैंकिंग में सबसे कम महंगे शहरों में हवाना आता है। पिछले साल के मध्य में मुद्रा के अवमूल्यन के कारण हवाना 83 स्थान नीचे आ गया है। इसके अलावा अन्य सस्ते शहरों में पाकिस्तान के दो शहर- कराची और इस्लामाबाद हैं।

End of Feed