EPFO का बढ़ेगा दायरा, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने 10 करोड़ सदस्यों तक बढ़ाने का रखा टारगेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:32 PM IST

EPFO: फिलहाल कर्मचारी भविष्य निधि कोष (ईपीएफओ) ग्राहकों को छह महीने से कम सेवा बाकी रहने पर अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाते में ही जमा राशि की निकासी की अनुमति मिली हुई है। ईपीएफओ के शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी मंडल (सीबीटी) की सोमवार को संपन्न 232वीं बैठक में सरकार को अनुशंसा की गई कि ईपीएस-95 योजना में कुछ संशोधन कर सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके अंशदाताओं को पेंशन कोष में जमा राशि निकालने की अनुमति दी जाए।

EPFO: केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Labor Minister Bhupendra Yadav) ने मंगलवार को कहा कि सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ का दायरा मौजूदा 6.5 करोड़ सदस्यों से बढ़ाकर 10 करोड़ सदस्यों तक किया जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 70वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में यादव ने कहा कि ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे का विस्तार किया जाएगा। इसे 6.5 करोड़ सदस्यों से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाएगा।

epfo

10 करोड़ सदस्यों तक बढ़ाया जाएगा ईपीएफओ का दायरा।

10 करोड़ सदस्यों तक बढ़ाया जाएगा EPFO का दायरा- केंद्रीय श्रम मंत्री

उन्होंने ईपीएफओ के विजन 2047 दस्तावेज का अनावरण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईपीएफओ की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने मुकदमों को कम करना और प्रसार को बढ़ाना है। इससे पहले सोमवार को सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ ने छह महीने से भी कम समय में सेवानिवृत्त होने वाले अपने अंशधारकों को कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस-95) के तहत जमा राशि निकालने की अनुमति दे दी।

End of Feed