SBI ने दिया कस्टमर्स को तोहफा, देसी रुपये में भर सकते हैं विदेशी कॉलेज की फीस

SBI ने हाल ही में ग्लोबल पेमेंट सोफ्टवेयर फ्लाईवायर से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के माध्यम से SBI अपने कस्टमर्स को एक नई सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इस सुविधा के तहत भारतीय लोग अब विदेशी कॉलेज की फीस का भुगतान भारतीय रुपये में कर पाएंगे। आइये आपको SBI द्वारा प्रदान की जा रही इस खास सुविधा के बारे में बताते हैं।

SBI Latest News: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल ही में ग्लोबल पेमेंट्स को एनेबल करने वाली सोफ्टवेयर कंपनी ‘फ्लाईवायर’ के साथ साझेदारी की है। विदेशी कॉलेज में पढ़ रहे भारतीय स्टूडेंट्स और भारत में रह रहे उनके माता पिता के लिए यह खबर खासतौर से काफी अहम है। पहले विदेशी कॉलेजों में पढ़ रहे विदेशी छात्रों के माता-पिता को उनकी फीस का भुगतान डॉलर या फिर उस देश की करेंसी में करना पड़ता था। भारतीय रुपयों को दूसरी करेंसी में बदलवाने के लिए पैरेंट्स को एक्स्ट्रा चार्ज भी देना पड़ता था और यह प्रोसेस भी काफी समय लेता था। लेकिन अब यह सबकुछ बदलने वाला है। इस समझौते की बदौलत अब भारतीय पैरेंट्स अपने बच्चों की फीस भारतीय रुपये में ही भर पाएंगे। आइये जानते हैं इस मामले से जुड़ी खास बातें।

SBI Latest News

SBI ने कस्टमर्स को दिया तोहफा

कितनी पेमेंट कर सकते हैं?

SBI के कस्टमर्स एक दिन में 25,000 अमेरिकी डॉलर्स (लगभग 20 लाख 87 हजार रुपये) जितनी रकम ही ट्रान्सफर कर सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि इस सुविधा के तहत एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025) के दौरान 2,50,000 अमेरिकी डॉलर्स (लगभग 2 करोड़ रुपये) ही भेज सकते हैं। यह पेमेंट पूरी तरह से डिजिटल होगी और RBI की लिबरलाइज्ड रेमिटांस योजना (LRS) में मौजूद दिशा-निर्देशों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

End of Feed