RBI on UPI OTP: बिना OTP से करिए 1 लाख तक पेमेंट, क्रेडिट कार्ड से लेकर इन पर मिलेगी ऑटो पे सुविधा

RBI on UPI OTP: UPI ऑटो पेमेंट से कई फायदे होंगे। ऑटो पेमेंट के जरिए आपका कोई भी बिल आसानी से जमा हो जाएगा। वरना कई बार बिल का भुगतान करना हम भूल जाते हैं, जिसकी वजह से जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ खास जगहों पर पेमेंट की लिमिट में भी इजाफा किया गया है।

RBI on UPI OTP: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को UPI ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में कई बदलाव का ऐलान किया है। रिजर्व बैंक ने टू फैक्टर एडिशनल ऑथेंटिकेशन (AFA) के बिना यूपीआई से ऑटो पेमेंट की लिमिट को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। रिजर्व बैंक की घोषणा के अनुसार, एक लाख रुपये तक के भुगतान के लिए किसी वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आधारित वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होगी। यह नई लिमिट केवल म्यूचुअल फंड सब्सक्रिप्शन, बीमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और क्रेडिट कार्ड रीपेमेंट के लिए लागू होगी। मौजूदा समय में ओटीपी-आधारित एएफए तब लागू होता है जब यूपीआई के जरिए ऑटो पेमेंट होता है।

upi otp, UPI RBI,

जुर्माना देने से बच जाएंगे

UPI ऑटो पेमेंट से कई फायदे होंगे। ऑटो पेमेंट के जरिए आपका कोई भी बिल आसानी से जमा हो जाएगा। वरना कई बार बिल का भुगतान करना हम भूल जाते हैं, जिसकी वजह से जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा आप आसानी से कैशलेस तरीके से पेमेंट कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप किसी पेमेंट को ऑटो डेबिट बंद करना चाहते हैं, तो इसकी भी सुविधा उपलब्ध है। यूपीआई के जरिए किसी भी तरह के पेपर वर्क की जरूरत नहीं पड़ती है।

End of Feed