यूटिलिटी

Comforter Cleaning Tips: बिना पानी भी कर सकते हैं कंबल की सफाई, ऊनी कपड़ों को धोने के लिए कभी न यूज करें ये चीज

Comforter Cleaning, drying and washing Tips: आमतौर पर लोग कंबल को इस्तेमाल के बाद डिटर्जेंट वाले पानी में धोना पसंद करते हैं। आप बिना डिटर्जेंट वाले पानी के भी कंबल की सफाई कर सकते हैं। अगर आप ऊनी कपड़ों की धुलाई डिटर्जेंट पाउडर से कर रहे हैं, तो आगे से यह काम बंद कर दें।

Image

Comforter cleaning, winter season,

Photo : iStock

Comforter Cleaning Tips: सर्दियों में कंबल और ऊनी कपड़ों की सफाई सभी के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। क्योंकि इनको लेकर अगर बरती गई थोड़ी सी लापरवाही कपड़ों को खराब कर देती है। इसलिए इनका खास ध्यान रखना होता है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे जबरदस्त तरीके बताते हैं, जिनसे आपको ऊनी कपड़े और कंबल की सफाई बेहतरीन तरीके से हो जाएगी और ड्राई क्लिनिंग के पैसे भी बच जाएंगे। आमतौर पर लोग कंबल को इस्तेमाल के बाद डिटर्जेंट वाले पानी में धोना पसंद करते हैं। आप बिना डिटर्जेंट वाले पानी के भी कंबल की सफाई कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने स्वेटर को धोते वक्त भी सर्फ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कंबल और ऊनी कपड़े को धोने के कुछ बेस्ट टिप्स आइए जान लेते हैं।

कंबल की सफाई के टिप्स

कई लोग कंबल को सर्फ वाले पानी में धोना पसंद करते हैं। लेकिन इसका बिना भी आप अपने कंबल की सफाई आसानी से कर सकते हैं। आपको बस इसे 4-5 दिन कुछ घंटों के लिए धूप में डालने की जरूरत होगी। इससे कंबल से बदबू और बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे। फिर इन्‍हें किसी डंडे की मदद से ठोककर धूल निकालें। ऐसा करने से कंबल के अंदर का फ्रेब्रिक हल्‍का हो जाएगाऔर नमी भी खत्म हो जाएगी। इस तरह आपके कंबल फ्रेश हो जाएंगे।

वॉशिंग मशीन में ऐसे कंबल धोएं

अगर आपका कंबल माइक्रोफाइबर का है तो इसे आप वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। इसके लिए आप लिक्विड सोप का ही यूज करे। कंबल को धोने के बाद मशीन में ड्राई करें और फिर धूप में फैलाएं। कंबल पर लगे दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का यूज करें। दाग वाली जगह को गीले कपड़े से पोंछकर बेकिंग सोडा को छिड़क दें। फिर थोड़ी देर बाद इसे हटा लें। कंबल पर लगे दाग गायब हो जाएंगे।

ऊनी कपड़ों की धुलाई

अगर आप ऊनी कपड़ों की धुलाई डिटर्जेंट पाउडर से कर रहे हैं, तो आगे से यह काम बंद कर दें। क्योंकि डिटर्जेंट पाउडर में हार्ड केमिकल्स होते हैं। इससे ऊनी कपड़ों को नुकसान हो सकता है। डिटर्जेंट पाउडर की जगह लिक्विड डिटरजेंट का ही इस्तेमाल ऊनी कपड़ों को धोने के लिए करें।

गर्म पानी में न धोएं

इसके अलावा ऊनी कपड़ों को कभी भी गर्म पानी में न धोएं। इससे उनके रोएं निकल सकते हैं। इनकी सफाई के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। अगर ऊनी कपड़ों में दाग लग जाए तो पेपर में हल्का साबुन लगाकर हल्के हाथों से साफ करें। सिर्फ दाग हटाने के लिए हर बार ऊनी कपड़ों को धोना जरूरी नहीं है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article