दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी! अब UDID कार्ड दिखाकर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित कोच में कर सकेंगे सफर

Railway Update: भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के सफर को अधिक सुगम और सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण नियम की जानकारी साझा की है।

Railway Update: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिव्यांगजनों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। नए नियमों के तहत अब जिन लोगों के पास वैलिड ‘यूनीक डिसेबिलिटी आईडी’ (UDID) कार्ड होगा वे मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में दिव्यांगजनों के लिए बने खास अनारक्षित कोचों (Unreserved coaches) में यात्रा कर सकते हैं।

Railway concessions for UDID holders

Railway concessions for UDID holders (Photo: X handle)

वैलिड टिकट होना जरूरी शर्त

भारतीय रेलवे के अनुसार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (Department of Empowerment of Persons with Disabilities) की ओर से जारी किए गए UDID कार्ड रखने वाले यात्री और वे लोग जिन्हें रेलवे की ओर से किराए में छूट (रियायत) मिलती है, इन विशेष कोचों में सफर करने के लिए पात्र माने जाएंगे। लेकिन इसके लिए उनके पास वैलिड टिकट होना जरूरी है।

End of Feed