Free train ticket: भारत में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन (Train) से सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ही भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन में सफर करने के नियम बनाए गए हैं। हालांकि, ट्रेन से जुड़े नियम ही इतने अधिक हैं कि ट्रेन में सफर करने वाले हर यात्री को इन सभी नियमों की जानकारी नहीं होती। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और स्कूल-कॉलेज के छात्र हैं तो आपको जानकारी होनी चाहिए कि भारतीय रेलवे की ओर से स्कूल-कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को मुफ्त में ट्रेन से सफर करने की सुविधा दी जाती है। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और शर्तों का ध्यान रखा जाना जरूरी है-
भारतीय रेलवे की ओर से छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्री Monthly Season Tickets (MST) की विशेष व्यवस्था की गई है।
कौन ले सकता है सुविधा का लाभ

Free Train Monthly Season Tickets (Photo: iStock)
इस सुविधा का लाभ नियमित पढ़ाई कर रहे छात्रों को घर और स्कूल के बीच की दूरी तय करते हुए मिलता है। इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र शामिल हैं। इस व्यवस्था के तहत लड़कियों को ग्रेजुएशन तक और लड़कों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त Monthly Season Tickets (MST) दिया जाता है।
मुख्य शर्तें और नियम
छात्रों को जारी किए जाने वाले इस विशेष सीजन टिकट के तहत कुछ महत्वपूर्ण नियम लागू होते हैं। इसमें केवल मासिक सीजन टिकट (MST) ही जारी किया जाता है, जबकि क्वार्टरली सीजन टिकट (QST) की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। यात्रा की अधिकतम दूरी 150 किलोमीटर तक सीमित रहती है और यह टिकट केवल सेकंड क्लास में ही मान्य होता है। इसके अलावा, इस टिकट के जरिए मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं होती। खास बात यह है कि इस पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क (सर्चार्ज) नहीं लिया जाता, जिससे यह छात्रों के लिए एक किफायती विकल्प बन जाता है।
- केवल मासिक सीजन टिकट (MST) ही जारी किया जाता है, क्वार्टरली सीजन टिकट (QST) नहीं दिया जाता।
- यात्रा की अधिकतम दूरी 150 किलोमीटर तक सीमित है।
- यह टिकट केवल सेकंड क्लास में मान्य होता है।
- इस टिकट के जरिए मेल/एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रा की अनुमति नहीं होती।
- इस पर कोई अतिरिक्त शुल्क (surcharge) नहीं लिया जाता।
UTS मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग
छात्रों को टिकट बनवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि भारतीय रेल के UTS Mobile App के जरिए पेपरलेस सीजन टिकट आसानी से बुक किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से टिकट को जारी (issue) या रिन्यू (renew) करवाना ही आसान है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। बुक किया गया टिकट अगले दिन से वैलिड हो जाता है, जिससे प्लानिंग करना भी आसान रहता है।
