PM Mudra Yojana: बिजनेस करने का है विचार, बिना गारंटी 20 लाख का लोन देगी सरकार

अगर आप बिजनेस करना चाहते हैं और लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत आप बिना किसी कोलैटरल के 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

PM Mudra Yojana: देश में कारोबारों को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत कारोबार करने की इच्छा रखने वाले या अपने छोटे कारोबार में विस्तार करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को तीन कैटेगरीज के तहत लोन दिया जाता है। इस योजना के तहत दिए जाने वाले लोन पर किसी प्रकार की गारंटी या कोलैटरल जरूरी नहीं होता और इसीलिए युवा आसानी से अपने कारोबार के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं।

PM Mudra Yojana

बिजनेस करने का है विचार, बिना गारंटी 20 लाख का लोन देगी सरकार

तीन कैटेगरी में मिलता है लोन

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन विभिन्न कैटेगरीज में लोन दिया जाता है। पहले इस योजना के तहत केवल 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था लेकिन बजट 2024 में लोन की रकम को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया था। इस योजना के तहत शिशु कैटेगरी में आपको 50,000 रुपये, किशोर कैटेगरी के तहत 10 लाख रुपये है और तरुण कैटेगरी के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

End of Feed