How To Apply In PM Surya Ghar Yojana: क्या आपका बिजली बिल भी आसमान छूने लगा है और यह आपके लिए परेशानी बनता जा रहा है? लोगों के बढ़ते हुए बिजली बिलों को कम करने और सोलर इलेक्ट्रिसिटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना को लॉन्च किया है। इस योजना में अप्लाई कर आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं और आपको हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली भी मिलेगी। सोलर पैनल लगवाने में पहले बहुत खर्चा आता था और इसको ध्यान में रखते हुए सरकार इस योजना में सब्सिडी भी प्रदान करती है। आइये जानते हैं इस योजना में अप्लाई करके आप किस तरह 300 यूनिट फ्री बिजली और सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में इस तरह करें अप्लाई
ऐसे मिलेगी 18000 रुपए की सब्सिडी
अगर आप इस योजना के तहत अपनी छत पर 2 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाते हैं तो इसके लिए कुल 47,000 रुपयों का खर्चा आता है। लेकिन सरकार इस सोलर पैनल पर आपको 18000 रुपए की सब्सिडी भी देती है जिससे आपको सिर्फ 29000 रुपयों का ही भुगतान करना होगा और आप हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली प्राप्त कर पायेंगे। 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने के लिए 130 स्क्वेयर फीट की जगह चाहिए होती है। अगर आप यह सोलर पैनल लगवाते हैं तो आप सालाना बिजली बिल पर 4745 रुपए बचा पाएंगे।मात्र 6 स्टेप में 300 यूनिट बिजली फ्री
पीएम सूर्य घर योजना में अप्लाई करने के लिए स्टेप बाई स्टेप गाइड:पहला स्टेप: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar।gov।in पर खुद को रजिस्टर करें
दूसरा स्टेप: इसके बाद अपने राज्य और जिले का चुनाव करें और साथ ही बिजली बोर्ड (BSES यमुना, BSES राजधानी, टाटा पावर, रिलायंस पावर) का चयन कर कंज्यूमर नंबर दर्ज करवाएं
तीसरा स्टेप: मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP सबमिट कर आगे बढ़ें
चौथा स्टेप: योग्यता जांचने के बाद DISCOM की तरफ से अप्रूवल आएगा जिसके बाद आप वेंडर से सोलर पैनल इनस्टॉल करवा सकते हैं
पांचवां स्टेप: सोलर पैनल की जानकारी दर्ज कर नेट मीटर के लिए अप्लाई करें और नेट मीटर लगने के बाद DISCOM की तरफ से वेरिफिकेशन किया जाएगा
छठा स्टेप: इसके बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके बाद बैंक अकाउंट की डिटेल्स और कैंसल चेक पोर्टल पर जमा करवाएं और 30 दिनों में सब्सिडी आपके खाते में पहुंच जायेगी।
