PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जल्द जारी होने की उम्मीद, ₹2000 पाने के लिए ये 4 काम अभी कर लें

अगर आपने अभी तक पीएम किसान योजना में eKYC नहीं कराया है, तो ₹2000 की किस्त अटक सकती है। बिना eKYC के किसी को भुगतान नहीं मिलेगा, इसलिए इसे जल्द से जल्द पूरा करें। इसके अलावा अगर रजिस्ट्रेशन अधूरा है या कोई दस्तावेज लंबित है, तो किस्त रुक सकती है।

PM Kisan Yojana 20th Installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 20वीं किस्त का लाखों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। सरकार हर साल किसानों को ₹6000 तीन किस्तों में देती है। अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। यहां जानें किस्त मिलने की संभावित तारीख और किन जरूरी कामों को निपटाना जरूरी है।

क्या अगले हफ्ते आएंगे 20वीं किस्त के ₹2000?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2025 की शुरुआत में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो सकती है।

End of Feed