PM Awas Yojana: घर के लिए मिल जाएंगे 2.5 लाख रुपये, चाहिए होंगे ये दस्तावेज, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 15, 2022, 11:05 AM IST

PM Awas Yojana, केंद्र सरकार हर गरीब के पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लेकर आई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों व बेघर लोगों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध करवाना है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यहां स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश के हर गरीब को मिलेगा पक्का आशियाना।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत साल 2015 से हुई।
  • लाभार्थियों को पानी का कनेक्शन, शैचालय और बिजली की सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी।

PM Awas Yojana Online Form 2022: हर गरीब का सपना होता है कि, उसका अपना एक आशियाना हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खुशी के पल व्यतीत कर सके। देश के गरीबों के इस सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है। इसके अंतर्गत दो योजनाएं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PM Awas Yojana) शामिल है। यह योजना भारत की 40 फीसदी आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चलाई जा (PM Awas Yojana online Form) रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों व बेघर लोगों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध करवाना है। इसके लिए केंद्र सरकार बिल्डरों की सहायता से चुनिंदा शहरों में पक्के घरों का निर्माण कर रही है। इस योजना के तहत गरीब व जरूरतमंद परिवारों को जो मकान दिए जाते हैं, उसका मालिकाना हक परिवार की वयस्क महिला सदस्य या पुरुषों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

PM Awas Yojana

हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान, जानें क्या है पीएम आवास योजना

बता दें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घरों में पानी का कनेक्शन, शैचालय और बिजली का कनेक्शन भी बिल्कुल मुफ्त दिया (PM Awas Yojana Gramin List) जाता है। वहीं विकलांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं व आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिक वरीयता दी जा रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए निशुल्क ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। आवेदन की वैधता की जांच कर व वेरिफिकेशन करने के बाद पात्र लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है।

End of Feed