क्या 2000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा GST? सरकार ने किया साफ

पंकज चौधरी ने यह भी बताया कि GST से जुड़ी सभी दरें, छूट और बदलाव GST परिषद के सुझावों पर आधारित होते हैं। यह परिषद एक संवैधानिक निकाय है, जिसमें केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। यह सफाई ऐसे समय पर आई है जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कर्नाटक के व्यापारियों को लगभग 6,000 GST डिमांड नोटिस मिले हैं।

No GST on UPI transactions: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये से अधिक की UPI ट्रांजैक्शन पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगाने की कोई योजना नहीं है। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, "GST परिषद की ओर से इस प्रकार की कोई सिफारिश नहीं की गई है।" सरकार के इस बयान के बाद व्यापारियों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बीच अटकलों पर भी विराम लग गया।

UPI

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जीएसटी परिषद ने 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर जीएसटी लगाने की कोई सिफारिश नहीं की है। (फोटो क्रेडिट- istock)

End of Feed