नई दिल्ली: रेलवे मंत्रालय ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियमों में बदलाव किया है। अब यात्रियों को पहले से अपनी बर्थ कन्फर्मेशन की जानकारी मिलने में आसानी होगी। रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोनल रेलवे और CRIS को भेजे गए एक सर्कुलर में बताया है कि पहले चार्ट बनाने का समय बदल दिया गया है
रेलवे मंत्रालय ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियमों में बदलाव किया
रेलवे का कहना है कि इससे यात्रियों को अंतिम समय पर टिकट कन्फर्म होने या सीट उपलब्ध होने की बेहतर जानकारी मिल सकेगी और सुविधा में सुधार होगा रेल मंत्रालय ने सभी ज़ोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वे इन नए नियमों को जल्द लागू करें और संबंधित कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे। रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोनल रेलवे और CRIS को भेजे गए एक सर्कुलर में बताया है कि पहले चार्ट बनाने का समय बदल दिया गया है।
नए नियम इस प्रकार हैं
रिजर्वेशन चार्ट का नया टाइम टेबल
1. सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए – पहला रिजर्वेशन चार्ट अब पिछली रात 9 बजे तक तैयार किया जाएगा।
2. दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे के बीच और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए – पहला चार्ट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले बनाया जाएगा।
3. *दूसरा चार्ट पहले की तरह, ट्रेन छूटने से कुछ समय पहले ही तैयार किया जाएगा — इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है
4. यह नियम दूरस्थ स्टेशनों (Remote Locations) पर भी लागू होंगे।
