मार्क जुकरबर्ग ने किया वॉट्सऐप चैनल का ऐलान, जानिए ये क्या है और कैसे काम करेगा

Whatsapp Channels: मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) वॉट्सऐप यूजर्स के लिए जल्द ही एक शानदार सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को वॉट्सऐप चैनल की घोषणा की, जो एडमिन के लिए टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजने के लिए वन-वे ब्रॉडकास्ट टूल है।

Whatsapp Channels: मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) वॉट्सऐप यूजर्स के लिए जल्द ही एक शानदार सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को वॉट्सऐप चैनल की घोषणा की, जो एडमिन के लिए टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजने के लिए वन-वे ब्रॉडकास्ट टूल है। हालांकि, ये वॉट्सऐप चैनल सबसे पहले कोलंबिया और सिंगापुर में शुरू होंगे। जिसके बाद धीरे-धीरे ये भारत समेत दुनिया के बाकी देशों में भी पहुंच जाएगा।

whatsapp, whatsapp channel, meta, Mark Zuckerberg

वॉट्सऐप चैनल सबसे पहले कोलंबिया और सिंगापुर में शुरू होगा (BCCL)

जरूरी अपडेट्स पाने का बहुत आसान और निजी तरीका है वॉट्सऐप चैनल

मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वॉट्सऐप चैनल लोगों और संगठनों से महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त करने का एक बहुत आसान, विश्वसनीय और निजी तरीका है। ये कैसे काम करेगा, ये बताते हुए जुकरबर्ग ने कहा कि चैनल वॉट्सऐप पर अपडेट नाम से एक नए टैब में उपलब्ध होंगे। ये वो जगह है जहां आपको परिवार, दोस्तों और कम्युनिटीज के साथ आपकी चैट से अलग स्टेटस और आपके द्वारा चुने गए चैनल मिलेंगे।

End of Feed