UPI, LPG, क्रेडिट कार्ड समेत 1 अगस्त 2025 से बदल जाएंगे कई नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर!

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2025, 11:39 AM IST

Money Rule Changes From 1 August 2025: अगस्त 2025 में UPI नियमों से लेकर क्रेडिट कार्ड, गैस और ईंधन की कीमतों तक कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। साथ ही RBI की ब्याज दरों पर बैठक भी निवेशकों और आम जनता के लिए बड़ी खबर साबित होगी। इन बदलावों पर नजर रखना जरूरी है क्योंकि ये सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों को प्रभावित कर सकते हैं।

Money Rule Changes From 1 August 2025 : हर महीने की पहली तारीख को कई अहम नियम बदलते हैं, जिनका आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा प्रभाव पड़ता है। जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और अगस्त 2025 शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। अगस्त में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं, जो आपके रोजाना खर्च और सुविधाओं को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक अगस्त में क्या-क्या बदलाव होंगे।

Money Rule Changes From 1 August 2025

पैसों से जुड़े ये नियम 1 अगस्त से बदल जाएंगे (तस्वीर-istock)

UPI के नए नियम

1 अगस्त 2025 से UPI यूजर्स के लिए नए नियम लागू होंगे, जिन्हें NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने डिजिटल पेमेंट को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए बनाया है। किसी एक UPI ऐप (जैसे GPay, PhonePe, Paytm) पर दिन में अधिकतम 50 बार बैलेंस चेक किया जा सकेगा। फोन नंबर से लिंक बैंक अकाउंट की डिटेल्स देखने की लिमिट प्रति दिन 25 बार होगी। AutoPay ट्रांजैक्शन (जैसे नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन या म्यूचुअल फंड की किस्तें) अब केवल तीन स्लॉट्स में ही प्रोसेस होंगे। सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच, रात 9:30 बजे के बाद। इसका मकसद सिस्टम पर लोड कम करना और ट्रांजैक्शन फेलियर की समस्या को रोकना है।

End of Feed