Mahila Samman Savings Certificate: बढ़ेगी आत्मनिर्भरता, जब सालाना मिलेगा 7.5% ब्याज

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार बहुत से प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज हम पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम की महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर सालाना 7.5% इंटरेस्ट रेट कमाया जा सकता है।

Mahila Samman Saving Certificate: किसी देश की उन्नति के बारे में जानना हो तो आप उस देश की महिलाओं की स्थिति से इसका अंदाजा लगा सकते हैं। पिछले कुछ समय से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार बहुत से प्रयास कर रही है। भारतीय पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम भी इस कड़ी में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए शुरू की गई है। हम यहां महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना के बारे में बात कर रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर सालाना 7.5% ब्याज कमा सकते हैं। आइए आपको इस योजना में मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में बताते हैं।

Post Office Savings Schemes

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में इन्वेस्ट करें और पाएं 7.5% सालाना ब्याज

क्या है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट?पोस्ट ऑफिस, बच्चों से लेकर वृद्धजनों तक को पैसा बचाने और इन्वेस्ट करने के लिए विभिन्न सेविंग्स स्कीम प्रदान करते हैं। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट भी ऐसी ही एक योजना है, जो प्रमुख रूप से महिलाओं की आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करती है। नरेंद्र मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2022 में की थी और यह एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है और 1 साल के दौरान आप इसमें अधिकतम 2 लाख रुपए ही इन्वेस्ट कर सकते हैं।

End of Feed