Jio Offers: फ्री डेटा, फ्लाइट-होटल पर 4000 रु तक की छूट, फटाफट करें मोबाइल रिचार्ज

Jio Prepaid Plan Offers: 2999 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। ये प्लान डेली 2.5 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। यानी 365 दिन में कुल 912.5 जीबी डेटा। डेली डेटा लिमिट के बाद भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जियो के 3 प्लान पर भारी ऑफर
  • होटल-फ्लाइट टिकट तक पर मिलेगी छूट
  • फ्री मिल रहा डेटा

Jio Prepaid Plan Offers: रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसे लॉन्च हुए 7 साल हो गए हैं और अपनी 7वीं एनिवर्सरी पर जियो ने 3 प्रीपेड प्लान पर शानदार ऑफर पेश किए हैं। इनमें 299 रु, 749 रु और 2999 रु वाला प्लान शामिल हैं। जो ऑफर पेश किए जा रहे हैं, उनमें फ्री डेटा समेत फ्लाइट-होटल बुकिंग पर हजारों रु छूट शामिल है। आगे जानिए इन प्लानों के बेनेफिट और उन पर मिल रहे ऑफर।

2999 रु वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। ये प्लान डेली 2.5 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। यानी 365 दिन में कुल 912.5 जीबी डेटा। डेली डेटा लिमिट के बाद भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। वहीं ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट, रोज 100 एसएमएस और जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जाएगा।

End of Feed