Aadhaar Card असली है या फोटोशॉप? QR Code स्कैन कर ऐसे पता करें सच्चाई

Aadhaar Card Real or Fake: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि पूरी पहचान का आधार बन चुका है। हर दूसरे काम में आधार की जरूरत पड़ती है ऐसे में आधार कार्ड वेरिफाइ्ड है या नहीं यह जानना बेहद जरूरी है।

Aadhaar Card Real or Fake: आज के डिजिटल दौर में Aadhaar Card भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़ा एक अहम दस्तावेज बन गया है। बैंक अकाउंट खुलवाना हो, गैस सब्सिडी लेनी हो या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो आधार की जरूरत हर जगह पड़ती है। इसी वजह से कुछ लोग नकली या फोटोशॉप किए हुए Aadhaar कार्ड बनाने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपके पास मौजूद कार्ड असली है या नकली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), की मानें तो Aadhaar Card वेरिफाइड है या नहीं यह जानना का सबसे आसान और तेज तरीका Aadhaar के QR Code को स्कैन करना है।

Aadhaar Card Real or Fake

कहीं आपका आधार कार्ड तो नहीं नकली (Photo: X handle/@UIDAI)

आपका आधार असली है या नहीं

जी हां, चाहे आप आधार पीवीसी का इस्तेमाल कर रहे हों, ई-आधार का इस्तेमाल कर रहे हों या आधार लेटर का इस्तेमाल कर रहे हों यह पता लगा पाना बेहद आसान है कि आपका आधार असली है या नहीं। दरअसल, हर तरह के आधार कार्ड पर एक छोटा सा QR Code मौजूद होता है, जिसमें एक आधार कार्डधारक की जानकारी एन्क्रिप्टेड फॉर्म में होती है। इसमें नाम, जन्म तिथि, लिंग और Aadhaar नंबर जैसी बेसिक जानकारी शामिल होती है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने के साथ ही यह चुटकियों में पता लग जाता है कि आधार कार्ड असली है या फोटोशॉप।

End of Feed