Surety Bonds को आकर्षक बनाने के लिए दूर की गई समस्याएं, जरूरत पड़ने पर किए जाएंगे और बदलाव

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) के प्रमुख देवाशीष पांडा ने गुरुवार को कहा कि जमानती बॉन्ड (Surety Bonds) से संबंधित कुछ बड़े मुद्दों का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसमें और भी कई बदलाव किए जा सकते हैं।

Insurance Regulatory and Development Authority: भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) के प्रमुख देवाशीष पांडा ने गुरुवार को कहा कि जमानती बॉन्ड (Surety Bonds) से संबंधित कुछ बड़े मुद्दों का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसमें और भी कई बदलाव किए जा सकते हैं। जमानती बॉन्ड या श्योरिटी बॉन्ड एक जोखिम हस्तांतरित करने वाला बीमा उत्पाद है और ठेकेदार के अनुबंध की शर्तों से पीछे हट जाने पर बीमा लेने वाली कंपनी को होने वाले नुकसान की भरपाई करता है।

IRDA, surety bond, debasish Panda, insurance, nitin gadkari

इरडा के सख्त प्रावधानों की वजह से कोई भी ठेकेदार इससे दूरी बनाता है

इंडस्ट्री से आने वाले सुझावों का होगा परीक्षण

इरडा के चेयरपर्सन पांडा ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमने जमानती बॉन्ड से संबंधित कुछ परेशान करने वाले मुद्दों को हल करने की कोशिश की है। इसमें आगे भी अगर बदलाव की जरूरत होगी तो उस पर गौर किया जाएगा। इस बारे में उद्योग जगत से सुझाव आने दीजिए, हम उनका परीक्षण करेंगे।’’

End of Feed