UPI in Mauritius-Sri Lanka: अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी UPI, पीएम मोदी ने किया लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा फायदा

UPI Launched in Mauritius and Sri Lanka: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा बनाई गई यूपीआई सर्विस मोबाइल फोन के जरिए रियल टाइम में बैंक ट्रांजेक्शन की अनुमति देती है। भारत सरकार यूपीआई की ग्लोबल स्वीकार्यता पर सफलतापूर्वक जोर दे रही है।

UPI Launches in Mauritius and Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका और मॉरीशस में अपनी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसके अतिरिक्त, इस पहल के हिस्से के रूप में मॉरीशस में RuPay कार्ड की सर्विस भी शुरू की गई।

UPI And RuPay Services In Sri Lanka And Mauritius

इस ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने भी हिस्सा लिया। श्रीलंका और मॉरीशस में भारतीय सेवाओं की शुरुआत दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की पृष्ठभूमि में हुई है।

End of Feed