Train में आपकी सीट पर कर ले कोई कब्जा तो झगड़े नहीं, बस अपनाएं ये तरीका; TTE खुद खाली करवाएगा आपकी Seat

Indian Railways Rules: अगर ट्रेन में आपकी सीट पर कोई बैठ जाए, तो पहले शांति से बात करें, फिर जरूरत पड़ने पर TTE या रेलवे हेल्पलाइन की मदद लें। नियम आपके पक्ष में हैं, इसलिए सही तरीके से कार्रवाई करने पर आपको आपकी सीट जरूर मिलेगी।

Indian Railways Rules: भारत में ट्रेन से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में कई बार ऐसी स्थिति भी बन जाती है जब कोई यात्री दूसरे यात्री की रिजर्व सीट पर बैठा हुआ मिलता है। रिजर्व सीट पर कोई और बैठ जाए तो ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग बहस करने लगते हैं और कई बार यह बहस बड़े झगड़े का रूप भी ले लेती है। ऐसी स्थिति में घबराने या झगड़ा करने की बजाय नियमों के अनुसार ही सही कदम उठाना चाहिए। आपके साथ ट्रेन में ऐसा न हो, इसके लिए नियमों की जानकारी पहले ही होना बेहद जरूरी है।

Indian Railways Rules

ट्रेन में अपनी सीट कैसे लें (Photo: iStock)

टिकट दिखाकर लें सीट

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि अगर आपने कन्फर्म टिकट लिया है, तो उस सीट पर आपका पूरा अधिकार होता है। रेलवे के नियमों के अनुसार किसी दूसरे यात्री को आपकी सीट पर बैठने का अधिकार नहीं है। अगर कोई व्यक्ति आपकी सीट पर बैठा है और आपसे एडजस्ट करने को कह रहा है या बहस कर रहा है तो आप पहले विनम्रता से उसे अपनी टिकट दिखाकर सीट खाली करने के लिए कह सकते हैं।

End of Feed