Surya Grahan 2022 देखने का यह है सबसे सेफ तरीका, पर करेंगे चूक तो गंवा सकते हैं...!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 07:54 AM IST

How to watch Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण जिस दिन लगेगा, उस दिन पल-पल के ताजा अपडेट्स आपको टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और टि्वटर हैंडल पर मिलेंगे। आप इसके अलावा सूर्य ग्रहण से जुड़ी विशेष कवरेज हमारे हिंदी टीवी चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर भी पा सकेंगे।

How to watch Surya Grahan 2022: दिवाली के अगले दिन मंगलवार (25 अक्टूबर, 2022) को 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगेगा। आधे घंटे तक लगने वाला यह ग्रहण आशंकि सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) रहेगा। भारत में यह दिल्ली के अलावा बेंगलुरू (कर्नाटक), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिलनाडु), उज्जैन (मध्य प्रदेश), वाराणसी और मथुरा ( दोनोंउत्तर प्रदेश) में नजर आएगा।

how to watch solar eclipse

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

यह शाम चार बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा, जबकि अधिकतम साढ़े पांच बजे तक ग्रहण रहेगा। सूर्य अस्त होने के साथ शाम पांच बजकर 43 मिनट तक यह खत्म हो जाएगा। आंशिक ग्रहण का पूरा समयकाल एक घंटा 14 मिनट और 15 सेकेंड रहेगा, जबकि सूतक काल तीन बजकर 17 मिनट पर चालू हो जाएगा। बच्चों, बूढ़ों और बीमार लोगों के लिए सूतक काल 12 बजकर छह मिनट पर चालू होगा और यह शाम पांच बजकर 43 मिनट तक चलेगा।

End of Feed