कोटेदार कर रहा है राशन की चोरी? अधिकारियों तक ऐसे पहुंचाएं अपनी शिकायत

Ration Card Complaint: निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने की समस्या को अब नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं होगी। आप हर बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ऑनलाइन शिकायत निवारण बैठक से जुड़ सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Ration Card Complaint: भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण बैठक का आयोजन किया जाता है। अगर आपके परिवार को निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलता है, तो अब चुप बैठने की जरूरत नहीं है। आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवाकर सीधे अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं और समाधान पा सकते हैं।

ration card complaint online

निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने पर चुप न रहें (Photo: iStock)

अधिकारियों तक पहुंचेगी आपकी बात

इस प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए केंद्र की ओर से हर सप्ताह ऑनलाइन शिकायत निवारण बैठक का आयोजन किया जाता है। यह बैठक हर बुधवार दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक होती है। इस दौरान आप सीधे अधिकारियों से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

End of Feed