यूटिलिटी

ATM में Debit Card डालते समय आप तो नहीं करते ये गलती, सुरक्षित तरीके से ऐसे निकालें पैसा

एटीएम में डेबिट कार्ड डालते समय बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि कार्ड किस तरफ से मशीन में डाला जाएगा। वहीं, बहुत से लोग कार्ड अटक जाने पर इसे खींच कर निकालने की कोशिश करते हैं।

Image

ATM में ऐसे करें डेबिट कार्ड का इस्तेमाल (AI Generated Image)

Common ATM Mistakes: आज के समय में एटीएम (ATM) का इस्तेमाल लगभग हर बैंक ग्राहक करता है। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने, फंड ट्रांसफर करने या मिनी स्टेटमेंट देखने जैसे कई काम एटीएम के जरिए आसानी से किए जा सकते हैं।

हालांकि, बहुत से लोगों को यह कन्फ्यूजन रहता है कि एटीएम में डेबिट कार्ड (Debit Card) किस तरफ से डालना चाहिए। ध्यान दें गलत तरीके से कार्ड डालने पर मशीन कार्ड को रीड नहीं कर पाती और कभी-कभी कार्ड फंसने की स्थिति भी बन सकती है।

एटीएम में कार्ड डालते समय कार्ड की दिशा पर ध्यान देना जरूरी है। आम तौर पर कार्ड की चिप वाली साइड ऊपर की ओर रखकर चिप वाले सिरे को पहले कार्ड स्लॉट में डालना चाहिए। हालांकि, अलग-अलग एटीएम में स्लॉट का डिजाइन अलग हो सकता है, इसलिए कार्ड स्लॉट के पास बने दिशा-निर्देश या स्क्रीन पर दिए संकेत देख सकते हैं।

एटीएम में कार्ड एंटर करने का सही तरीका

  • सबसे पहले एटीएम पर बने कार्ड रीडर स्लॉट को पहचानें। कार्ड को हाथ में इस तरह पकड़ें कि उसकी चिप ऊपर की तरफ हो और चिप वाला हिस्सा मशीन के अंदर सबसे पहले जाए।
  • इसके बाद कार्ड को बिना जोर लगाए धीरे-धीरे स्लॉट में एंटर करें। मशीन कार्ड को पढ़ने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए स्क्रीन पर निर्देश दिखाती है। कार्ड एंटर करने के बाद जल्दबाजी में उसे खींचने या हिलाने की कोशिश न करें।
  • जब मशीन पिन मांगे तो कीपैड से अपना एटीएम पिन दर्ज करें। पिन डालते समय दूसरे हाथ से कीपैड को ढक लें, ताकि आसपास मौजूद कोई व्यक्ति आपका पिन न देख सके।
  • पिन डालने के बाद एटीएम स्क्रीन पर अलग-अलग विकल्प दिखाई दे सकते हैं। इनमें कैश निकालना, खाते का बैलेंस देखना, फंड ट्रांसफर करना या मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।
  • जिस सेवा की जरूरत हो, उसे चुनें और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करते हुए प्रक्रिया पूरी करें। ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद कार्ड, नकदी और रसीद लेना न भूलें।

मशीन में कार्ड अटक जाए तो क्या करें

अगर मशीन का बिहेवियर सामान्य नहीं लग रहा है या उसमें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत ट्रांजैक्शन कैंसिल कर दें। साथ ही, एटीएम से निकलने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका कार्ड वापस मिल गया है। अगर मशीन कार्ड रोक लेती है तो तुरंत अपने बैंक को इसकी सूचना दें।
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article