मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में एलपीजी और तेल की कमी होने लगी है। भारत सरकार ने तो केरोसीन तेल की बिक्री की भी मंजूरी दे दी है, हालांकि लोग वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं। इसके लिए लोग इंडक्शन खरीद रहे हैं।
2000W या 3000W, कितने वॉट का इंडक्शन खरीदना चाहिए, एक गलती और पैसे बर्बाद!
इंडक्शन के साथ एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें ऊर्जा बर्बाद नहीं होती है और बर्तन काले नहीं होते, लेकिन इंडक्शन खरीदने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे। आइए समझते हैं कि 2000 वॉट का इंडक्शन लें या 3000 वॉट का?
घर की वायरिंग और सेफ्टी के आधार पर करें चुनाव
इंडक्शन खरीदते समय सबसे पहले अपने घर की वायरिंग और बिजली की क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी है। अगर आपके घर की वायरिंग सामान्य है और ज्यादा लोड सहन नहीं कर सकती, तो 2000W इंडक्शन बेहतर रहेगा। वहीं, अगर आपके घर में हाई-कैपेसिटी वायरिंग और उचित सेफ्टी सिस्टम है, तो 3000W इंडक्शन का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है।
बिजली बिल को रखना है कंट्रोल में
बिजली की खपत भी एक अहम फैक्टर है। 2000W इंडक्शन कम बिजली खपत करता है, जिससे आपका बिजली बिल नियंत्रित रहता है। दूसरी ओर, 3000W इंडक्शन ज्यादा पावरफुल होता है और तेजी से खाना बनाता है, लेकिन इससे बिजली की खपत भी अधिक होती है। इसलिए अगर आप रोजमर्रा के सामान्य उपयोग के लिए इंडक्शन ले रहे हैं, तो 2000W ज्यादा किफायती साबित हो सकता है।
परिवार के सदस्यों के अनुसार चुनें सही ऑप्शन
अगर आपका परिवार छोटा है, यानी 2 से 4 सदस्य हैं, तो 2000W इंडक्शन आपकी जरूरतों के लिए पर्याप्त है। यह सामान्य कुकिंग जैसे दाल, सब्जी या चाय बनाने के लिए सही रहता है। वहीं, बड़े परिवार या ज्यादा लोगों के लिए खाना बनाने की जरूरत होने पर 3000W इंडक्शन बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह तेजी से खाना तैयार करता है।
जरूरतों के आधार पर लें फैसला
आपकी कुकिंग हैबिट्स भी इस चुनाव को प्रभावित करती हैं। अगर आप जल्दी-जल्दी खाना बनाना चाहते हैं या हेवी कुकिंग (जैसे तला-भुना, बड़े बर्तन में खाना) करते हैं, तो 3000W इंडक्शन ज्यादा उपयोगी रहेगा। वहीं, हल्की और सीमित कुकिंग के लिए 2000W इंडक्शन पर्याप्त और सुविधाजनक है।
अब कुल मिलाकर कहें तो 2000W और 3000W इंडक्शन दोनों के अपने फायदे हैं। सही विकल्प वही है जो आपकी जरूरत, घर की बिजली क्षमता और बजट के हिसाब से फिट बैठे। खरीदने से पहले इन सभी पहलुओं पर विचार करना ही समझदारी होगी।
