6 तरह की होती है वेटिंग टिकट, जान लीजिए सबसे पहले कौनसी होती है कंफर्म

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो वेटिंग टिकट मिलना आम बात है खासकर जब आप आखिरी वक्त पर टिकट बुक करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वेटिंग टिकट भी सिर्फ एक नहीं, बल्कि 6 तरह के होते हैं? और इन सबके कन्फर्म होने का क्रम और संभावना भी अलग-अलग होती है।

अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ट्रेन टिकट बुक करते समय अगर आपके टिकट पर WL यानी वेटिंग लिस्ट का स्टेटस दिखता है, तो इसका मतलब होता है कि फिलहाल आपकी सीट कन्फर्म नहीं है। लेकिन हर वेटिंग टिकट एक जैसा नहीं होता। भारतीय रेलवे (IRCTC) में वेटिंग टिकट्स के कई प्रकार होते हैं, और हर एक की कन्फर्म होने की संभावना और प्राथमिकता अलग-अलग होती है। कुछ वेटिंग टिकट ऐसे होते हैं जो लगभग तय माने जाते हैं, जबकि कुछ के कन्फर्म होने के चांस बहुत कम रहते हैं।

Indian Railway Ticket

6 तरह की होती है वेटिंग टिकट

भारत में वेटिंग टिकट का सिस्टम कोच टाइप (जैसे AC या स्लीपर) और बुकिंग कोटा (जैसे जनरल, तत्काल, पूल्ड आदि) पर निर्भर करता है। कुल मिलाकर छह मुख्य प्रकार की वेटिंग लिस्ट होती हैं GNWL, RLWL, PQWL, TQWL, RQWL और SSWL/LDWL। इन सभी की कन्फर्मेशन प्राथमिकता अलग होती है, और रेलवे का चार्ट बनने तक (जो आमतौर पर ट्रेन चलने से 4 घंटे पहले बनता है) यह तय होता है कि किसकी टिकट कन्फर्म होगी।

End of Feed