एक यात्री कितनी तत्काल टिकट बुक कर सकता है? जानिए रेलवे के नए नियम

Tatkal Ticket Booking Rules 2025: आम लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी एसी कोच के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि नॉन-एसी के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे से की जा सकती है।

Tatkal Ticket Booking Rules 2025: रेलवे की तत्काल टिकट सुविधा उन यात्रियों के लिए किसी राहत से कम नहीं, जिनका अचानक यात्रा प्लान बनता है। लेकिन हाल ही में रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग नियम में भी बदलाव किया है। जिसमें आईआरसीटीसी (IRCTC) अकाउंट को आधार से लिंक करना और आधार ओटीपी वेरिफिकेशन भी शामिल है। इस बदलाव के बाद जिससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है। जानिए अब एक यात्री कितनी टिकट बुक कर सकता है और बुकिंग का पूरा प्रोसेस क्या है।

Train

तत्काल टिकट IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आसानी से बुक की जा सकती है। (फोटो-Istock)

अब एक यात्री सिर्फ 4 तत्काल टिकट ही कर सकता है बुक

रेलवे ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने और आम यात्रियों को कंफर्म टिकट देने के उद्देश्य से यह नियम लागू किया है कि एक यात्री अधिकतम चार तत्काल टिकट ही बुक कर सकता है। इससे ऐसे लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें इमरजेंसी में सफर करना होता है, और टिकट की उपलब्धता बढ़ेगी। रेलवे का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाना है।

End of Feed