Ghee Check Real or Fake: घी (Ghee) एक ऐसी चीज है, जो हर घर में किसी ने किसी रूप में इस्तेमाल होती ही ही। शुद्ध और ताजा घी गाय (Cow) या भैंस के दूध से बनता है। हालांकि दोनों के दूध से बने घी का रंग और स्वाद अलग-अलग होता है। इसके अलावा कई बड़ी-बड़ी कंपनियां भी घी बेचती हैं। लेकिन अब बाजार में धड़ल्ले से नकली घी (Fake Ghee) भी खूब बिक रहा है, जो स्वास्थ्य (Health) के लिए काफी हानिकारक है।
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली घी।
ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम कौन से घी खाएं और सबसे बड़ा सवाल ये है कि हम असली या नकली को कैसे पहचानें। अगर आपकी असली या नकली घी की पहचान करनी है तो आज हम आपको बताते हैं कि आप असली और नकली घी की पहचान कैसे करें।
ऐसे करें असली और नकली घी की पहचान:-
गर्म कर घी की करें जांच
घी को जांचने का सबसे आसान उपाय है कि एक बर्तन में एक चम्मच घी गर्म करें। गर्म करने के बाद अगर घी तुरंत पिघलकर गहरे भूरे रंग का हो जाता है तो जान लीजिए की घी शुद्ध है। वहीं अगर इसे पिघलने में समय लगता है और इसका रंग हल्का पीला हो जाता है तो बेहतर है कि इससे बचा जाए और घी में मिलावट या नकली है।
हथेली पर रखकर घी की करें जांच
अगर एक चम्मच घी आपकी हथेली में ही पिघल जाए तो वह शुद्ध है। वहीं अगर घी न पिघले तो जान लीजिए कि घी नकली है।
आयोडीन से करें घी की जांच
थोड़े से पिघले हुए घी में दो बूंद आयोडीन घोल डालें। अगर आयोडीन बैंगनी रंग में बदल जाता है, तो जान लीजिए कि घी में स्टार्च मिला हुआ है और ऐसे घी से बचना चाहिए।
डबल बॉयलर तरीके से करें घी की जांच
घी में नारियल का तेल है या नहीं ये चेक करने के लिए एक कांच के जार में डबल बॉयलर तरीके से घी को पिघलाएं और कांच के जार में डालें। इसके बाद जार को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। अगर घी और नारियल का तेल अलग-अलग परत में जम जाए तो घी में मिलावट है, नहीं तो घी शुद्ध है।
हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से बताए गए तरीकों से आप घी की शुद्धता की जांच आसानी से कर पाएंगे।
