भारत में एंट्री करेगी फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी कंपनी 'एनोकॉन', मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

Ennoconn is Ready to Enter India: 'एन्नोकॉन ग्रुप' हाई-ग्रोथ मार्केट में इंडस्ट्रियल आईओटी और एम्बेडेड टेक्नोलॉजी, डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग सर्विस, आईटी और सिस्टम इंटीग्रेशन वर्ल्ड-क्लास सर्विस डिलीवर करता है। इसमें स्मार्ट सिटी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट रिटेल, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट भी शामिल हैं।

Ennoconn is Ready to Enter India: ‘मेक इन इंडिया’ पहल को एक और बढ़ावा देते हुए, फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी कंपनी 'एनोकॉन' इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मार्केट पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान की इस कंपनी ने तमिलनाडु में एक कंपनी रजिस्टर्ड की है। कंपनी की योजना अपने उत्पादों को घरेलू बाजार में लाने की है।

Foxconns subsidiary company Ennoconn

Foxconns subsidiary company Ennoconn

End of Feed